जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आर्यन खान ड्रग केस में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अब यह मामला पूरी तरह से समीर वानखेड़े बनाम नवाब मलिक के बीच हो चुका है। नवाब मलिक शुरू से ही एनसीपी अधिकारी पर हमलावर हैं।
अब सोमवार को उन्होंने नया खुलासा किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर समीर वानखेड़े की साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर पर ड्रग व्यापार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले में पुणे कोर्ट में लंबित चल रहे मामले के सबूत भी पेश किए हैं।
Sameer Dawood Wankhede, is your sister-in-law Harshada Dinanath Redkar involved in the drug business ?
You must answer because her case is pending before the Pune court.
Here is the proof pic.twitter.com/FAiTys156F— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) November 8, 2021
नवाब मलिक ने ट्विटर पर पुणे हाईकोर्ट में लंबित मामले के सबूत पेश करते हुए लिखा है-
‘ समीर दाउद वानखेड़े, क्या आपकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर ड्रग व्यापार में शामिल है? तुम्हें जवाब जरूर देना चाहिए। क्योंकि, उसका केस पुणे हाईकोर्ट में लंबित है।’ इसके साथ ही मलिक ने पेंडिंग केस के सबूत पेश किए हैं।
रविवार को फोड़ा था ऑडियो बम
इससे पहले नवाब मलिक ने ऑडियो बम फोड़ा था। अपने ट्विटर पर रविवार को एनसीपी नेता ने एक ऑडियो जारी किया था। उनका दावा था कि इस ऑडियो में बात करने वाले दो लोगों में एक स्टेलिन डिसूजा है तो दूसरा एनसीबी अधिकारी है।
स्टेलिन डिसूजा का नाम इस मामले में तब सामने आया था, जब प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया था कि किरण गोसावी और स्टेलिन के बीच आर्यन खान मामले में 25 करोड़ की रिश्वत की बात हुई है। इसमें आठ करोड़ रुपये समीर वानखेड़े को दिए जाने हैं।
आर्यन खान का अपहरण करने का लगाया था आरोप
नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि आर्यन खान ड्रग मामला पूरी तरह से फिरौती और अपहरण का मामला है। उन्होंने कहा था कि समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान के बेटे से फिरौती वसूलने के लिए उनके अपहरण की साजिश रची थी।

