जनवाणी ब्यूरो |
गागलहेड़ी: किसानों ने दया शुगर मिल के डायरेक्टर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए मिल में जमकर हंगामा किया। इसके बाद मिल डायरेक्टर ने हाथ जोड़कर किसानों से माफी मांगकर मामले को शांत कराया। भविष्य में ऐसी कोई भी गलती ना होने की भी बात कही।
सोमवार सुबह दया शुगर मिल में किसानों की बकाया रकम मिलने की जानकारी करने अशोक यादव मिल में गए। वही मौजूद दया शुगर मिल के डायरेक्टर अरुण भाटी ने किसान से मिल से बाहर जाने की बात कहते हुए अभ्रदता की। जिसके बाद किसान यूनियन के दर्जनों किसान मिल पर एकत्रित हो गए।
मिल के डायरेक्टर के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी की। काफी देर चले हँगामें के बाद डायरेक्टर किसानों के बीच पहुँचे। जहा गुस्साई किसानों ने डायरेक्ट को मिल से जाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ समय बाद हंगामा शांत हुआ। जिसमें मिल के डायरेक्टर ने किसानो से हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसी गलती ना होने की बात कही।
जिसके बाद किसान शांत हुए और मिल डायरेक्टर को आगे से ऐसी गलती ना करने की चेतावनी देते हुए वहां से चले गए। अशोक यादव, बिट्टू यादव, रोहताश, गौरव यादव, नरेश यादव, जिले सिंह, सुखबीर सिंह, नरेंद्र, देवेंद्र त्यागी, सुखबीर सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

