Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

सोने और चांदी की कीमत में आई मामूली गिरावट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मांग बढ़ने के साथ ही सोने की कीमतों में भी पिछले लगातार तीन दिनों से इजाफा देखने को मिल रहा था। हालांकि, आज सोने और चांदी के दाम में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है।

आज कारोबार की शुरुआत के साथ सोने की कीमत में 0.02 फीसदी की गिरावट आई। इस गिरवाट के बाद एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने के दाम घटकर 48,010 रुपये पर आ गए।

चांदी की कीमत भी मामूली कम हुई

पीली धातु के साथ ही चांदी की कीमत में भी मामूली गिरावट आई है। पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में मंगलवार को चांदी की चमक फीकी रही। चांदी के दाम में 0.13 फीसदी की गिरवाट आई। इसके बाद वायदा कारोबार में चांदी का भाव 64,797 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें

देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img