जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा लगाए गए आरोपों पर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि देंवेंद्र फडणवीस द्वारा मेरे खिलाफ झूठ का आडंबर खड़ा किया गया है।
अगर झूठ बोलो तो ढंग से बोलो। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस ने अंडरवर्ल्ड का खेल शुरू किया है। उन्होंने कहा था कि वह दिवाली के बार बम फोड़ेंगे। अब मैं कहता हूं कि कल सुबह दस बजे मैं अंडरवर्ल्ड का हाइड्रोजन बम फोडूंगा।
उनके मुखबिर कच्चे खिलाड़ी हैं
नवाब मलिक ने कहा कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुखबिर कच्चे खिलाड़ी हैं। उन्हें झूठ ही बोलना है तो ढंग से बोलें। आरोपों को खारिज करते हुए एनसीपी नेता ने कहा कि हमने किसी बम धमाके के आरोपी से जमीन नहीं खरीदी है। हमने सलीम पटेल नाम से जमीन खरीदी थी।
उन्होंने कहा कि आरोप है कि हमने फर्जी किराएदार रख लिए, लेकिन ऐसा नहीं है। वहां पर सोसायटी है। उसके पीछे जमीन पर झुग्गी झोपड़यां हैं।
वहां पर मेरा एक गोदाम भी है, उस जमीन को लीज पर लिया गया था। उसी में मेरी चार दुकानें दीं। हमने जमीन की ओनरशिप पूरी प्रक्रिया के बाद ली है। मेरे पास सारे कागज भी हैं।