Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

सीबीएसई: टर्म 1 परीक्षाओं का एडमिट कार्ड जारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा दसवीं, बारहवीं के टर्म-1 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है।

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वह बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में 10वीं  और 12वीं की परीक्षा में भाग लेने उम्मीदवारों का रोल नंबर और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशानिर्देश दिए गए हैं।

एडमिट कार्ड के साथ ही बोर्ड ने 2021-2022 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी जरूरी गाइडलाइंस जारी किए हैं। सीबीएसई टर्म-1 परीक्षाओं के लिए ओएमआर शीट का सैंपल पहले ही जारी किया जा चुका है। उम्मीदवार इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर के इस पर परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं।

सीबीएसई द्वारा कक्षा दसवीं के लिए 75 विषयों का चयन किया गया है। वहीं कक्षा बारहवीं के लिए बोर्ड ने 114 विषयों का चयन किया है। उम्मीदवारों को टर्म-1 परीक्षा में भाग लेना होगा, जो कि 90 मिनट की होगी।

ठंड का मौसम होने के कारण परीक्षा की शुरुआत सुबह 10.30 के बजाय 11.30 से की जाएगी। वहीं, उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट के बजाय 20 मिनट दिए जाएंगे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देशभर में कुल 26 हजार विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध हैं। इसके अलावा विदेशों में कुल 26 विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।

बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण इस तरीके से किया जाएगा जिससे परीक्षार्थियों को कोई भी समस्या नहीं आए। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img