जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी गली नंबर-26 में एक महिला का उसी के घर में फंदे पर लटका हुआ शव मिला। महिला की हत्या का आशंका के चलते पुलिस ने उसके पति व सास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, सूचना के दो घंटे की देरी पहुंची पुलिस को देख मोहल्ले के लोगों ने रोष व्याप्त किया।
जाकिर कॉलोनी गली नंबर-26 के रहने वाले गुड्डू की शादी डेढ़ साल पहले टीपीनगर थाना क्षेत्र के मलियाना की रहने वाली उजमा से हुई थी। बताया गया है कि बुधवार शाम को उजमा का पिता उसके घर पहुंचा था। दोनों पिता-पुत्री आपस में बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान किसी बात को लेकर गुस्से में आई उजमा ने कमरे में फंदा लगाकर उस पर लटक गई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी, लेकिन सूचना के दो घंटे बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।
लोगों की मानें तो शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि उजमा की हत्या कर फंदे पर लटकाया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या की आशंका के चलते उजमा के पति और सास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी को भेज दिया।

