Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा, डीएम से जांच की मांग उठाई

जनवाणी संवाददाता |

बढ़ापुर: थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्राम प्रधान द्वारा केवल कागजों में ही विकास कार्य दिखाकर लाखों रुपए की सरकारी धनराशि को हड़प करने का मामला उस समय प्रकाश में आया जब एक ग्रामीण द्वारा गांव में हुए विकास कार्य की जन सूचना मांगी गई।

ग्रामीणों को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने ग्राम प्रधान के विरुद्ध धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया तथा मुख्यमंत्री सहित जिला अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी शिकायती प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान की जांच करा कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिक्कावाला में ग्राम प्रधान द्वारा लाखों रुपए की सरकारी धनराशि से गांव के इर्द-गिर्द सड़कों का जाल बुन दिया गया परंतु सड़कों का यह जाल केवल कागजों पर ही दर्शाया गया था।

जिसको धरातल पर अमलीजामा पहनाना ग्राम प्रधान व सचिव ने गवारा नहीं किया तथा लाखों रुपए की सरकारी धनराशि का खुर्द खुर्द करने का पूरा इंतजाम कर लिया परंतु मामले का खुलासा उस समय हुआ जब ग्राम पंचायत निवासी देवेंद्र सिंह ने खंड विकास अधिकारी से गांव में हुए विकास कार्यों की एक जन सूचना मांगी ग्रामीणों द्वारा जिला अधिकारी को दिए गए।

शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया गया कि ग्राम प्रधान द्वारा प्राथमिक स्कूल में करीब ढाई लाख रुपए की सरकारी धनराशि से सीसी कार्य कराया गया है तथा करीब 60000 की लागत से स्कूल के इस्तेमाल के लिए फर्नीचर की खरीदारी की बात कही गई है इसके अतिरिक्त लाखों रुपए की लागत से गांव में सड़कों का जाल दर्शाया गया है परंतु धरातल पर एक भी विकास कार्य मौजूद नहीं है।

जिसके चलते हुए प्राथमिक स्कूल की प्रधानाचार्य करुणा तालचान ने अपने लिखित बयान में बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान अभी तक कोई फर्नीचर उनके स्कूल को उपलब्ध नहीं कराया गया है।

ग्राम प्रधान द्वारा इस प्रकार लाखों रुपए की सरकारी धनराशि को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर ग्राम प्रधान के खिलाफ धरना प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री जिला अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच करने तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है बुधवार को हुए धरना प्रदर्शन में देवेंद्र सिंह, विरेंदर, गुरविंदर सिंह, रशीद, अरविंद कुमार, बलदेव सिंह, जसवीर कौर, सुखविंदर कौर, पवन कुमार, शाहनवाज, कर्मवी, इस्लामुद्दीन, राजकुमा, आकाश कुमार,चतर सिंह अनिल कुमार,नीरज कुमार,पवन कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

कैसे बनाए जाते हैं शीतल पेय

आनंद कु. अनंत ग्रीष्म के आगमन के साथ ही बाजार...

महिला आरक्षण की मृगतृष्णा की उलझन

भारतीय राजनीति के रंगमंच पर इन दिनों एक नया...

केंद्र के साए में बंगाल के चुनाव

1952 से ही भारत में एक सुगठित चुनाव प्रणाली...

विदेश भेजने के नाम पर ठगी

कई युवाओं की विदेश में नौकरी की चाहत होती...
spot_imgspot_img