जनवाणी ब्यूरो |
मुजफ्फरनगर: श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में ‘एप्लाईंग डिजाइन थिंकिंग पोस्ट कोविड चैलेंज’ विषय पर चल रही तीन चरणीय अंतर्राष्ट्रीय आन लाइन कार्यशाला का आयोजन धर्मार्थ ट्रस्ट टैक टॉप द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
कार्यशाला के मुख्य आयोजनकर्ता एवं टैक टॉप धमार्थ ट्रस्ट के संस्थापक प्रोफेसर राजेश नायर इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता है। तीन चरणीय कार्यशाला का मुख्य उददेश्य इंजीनियरिंग विद्यार्थियों में अभियांत्रिक कौशल विकसित कर उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है।
कार्यशाला में विभिन्न देशों के छात्र-छात्राओं के साथ श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की लगभग 20 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से क्वििज प्रतियोगिता के आधार पर लगभग 12 टीमें चयनित हुई।
कार्यशाला के पहले चरण के पहले दिन में एप्लाई, क्रियेटिविटी एण्ड आइडेशियन विषय पर प्रोफेसर नायर ने सभी विद्यार्थियों को विषय के संबंध में गहन जानकारी दी और साथ ही सभी विद्यार्थियों को इस विषय के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया।
जिसके उपरान्त प्रशिक्षण के आधार पर विद्यार्थियो से ‘हाउ टू सी द फ्यूचर’ विषय पर रचनात्मक कार्य करने को दिये गये साथ ही विद्यार्थियों ने इस विषय पर विचार व्यक्त किये।

