Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

कोरोना पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने किया हंगामा

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: कोरोना के संकट के बीच आज एक दिन का विधानसभा सत्र चल रहा है। कोरोना पर चर्चा की मांग को लेकर सदन में विपक्ष ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि प्रदेश में कोरोना से 500 सौ से ज्यादा मौत हो चुकी हैं। इसलिए कोरोना पर चर्चा होनी चाहिए। इस पर सदन की कार्यवाही एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

42 2

जिसके बाद  लोहाघाट से सत्ता पक्ष के विधायक पूरण सिंह फर्त्याल ने नियम 58 के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने टनकपुर जौलजीबी मोटर मार्ग के अंतर्गत फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर टेंडर करने से व्याप्त असंतोष के तहत ऐसा किया है।

स्व. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व विधायक कोटवाल को दी सदन से श्रद्धांजलि

सभी मंत्री और विधायकों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी, पूर्व विधायक स्वर्गीय बृजमोहन कोटवाल और स्वर्गीय नारायण सिंह भैंसोङा को सदन में श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई। मुख्यमंत्री, मंत्री मदन कौशिक, अरविंद पांडेय, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, सतपाल महाराज ,विधायक मुन्ना सिंह चैहान, मुकेश कोली, भरत चैधरी, प्रीतम सिंह चैहान, प्रीतम सिंह पंवार, ममता राकेश, सुरेंद्र सिंह जीना, काजी निजामुद्दीन, मनोज रावत इत्यादि सदन में मौजूद हैं।

सत्र में प्रश्नकाल नहीं हुआ

विधानसभा से मिली जानकारी के मुताबिक सत्र में प्रश्नकाल नहीं हुआ। सरकार की ओर से करीब 19 विधेयक लाए जा रहे हैं। इनमें से कई विधेयक रिप्लेसमेंट बिल भी हैं। मतलब यह कि सरकार पूर्व में लाए गए अध्यादेशों को विधेयक के रूप में लाएगी। भोजन अवकाश से पहले यह सभी विधेयक सदन में रखे जाएंगे। भोजन अवकाश के बाद इन्हें पारित किया गया। प्रश्नकाल न होते हुए भी सदन में कार्यस्थगन प्रस्तावों को लाने की अनुमति दी जा चुकी है। कांग्रेस ने भी कार्यस्थगन प्रस्तावों के जरिए ट्रेजरी बैंच को घेरने की पूरी रणनीति बनाई है। ऐसे मे सदन में हंगामे के भी आसार रहेंगे।

ट्रैक्टर से विधानसभा जा रहे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने रोका, विधायक धरने पर

44 11

 

ट्रैक्टर से विधानसभा जा रहे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने रिस्पना पर रोक दिया, जिससे विधायक प्रीतम सिंह, काजी निजामुद्दीन, मनोज रावत समेत कई विधायक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। विधायक काजी निजामुद्दीन और प्रीतम सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर से विधानसभा जाना कोई गुनाह नहीं है। पुलिस किस नियम के तहत उन्हें जाने से रोक रही है। सरकार की ओर से करीब 19 विधेयक लाए जा रहे हैं। इनमें से कई विधेयक रिप्लेसमेंट बिल भी हैं। भोजन अवकाश से पहले यह सभी विधेयक सदन में रखे जाएंगे। भोजन अवकाश के बाद इन्हें पारित किया जाएगा। प्रश्नकाल न होते हुए भी सदन में कार्यस्थगन प्रस्तावों को लाने की अनुमति दी जा चुकी है। कांग्रेस ने भी कार्यस्थगन प्रस्तावों के जरिए ट्रेजरी बैंच को घेरने की पूरी रणनीति बनाई है। ऐसे मे सदन में हंगामे के भी आसार रहेंगे। सदन में कैग रिपोर्ट भी रखी जाएगी और कुछ विभागों के वार्षिक प्रत्यावेदन भी रखे जा सकते हैं।

आम आदमी पार्टी ने किया विधानसभा कूच

43 12

 

कृषि अध्यादेश के विरोध में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा कूच किया। पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी गेट पर आप कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग कर रोक दिया। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई। राज्य निर्माण के 20 साल बाद भी आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण ना किए जाने के विरोध में राज्य आंदोलनकारियों ने विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन किया। रोजगार की मांग को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के सदस्यों ने रिस्पना पुल बैरिकेडिंग के समीप विरोध प्रदर्शन किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

फैज रोड पर देर रात फायरिंग, एक घायल, जांच में जुटी पुलिस

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: दिल्ली में देर रात फायरिंग की...

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img