Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

भारतीय रेलवे: मुंबई सेंट्रल स्टेशन में सस्ती दरों पर मिलेंगी सुविधाएं

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने मुसाफिरों को शानदार तोहफा दिया है। विदेशों की तरह जल्द ही रेलवे स्टेशनों पर पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम में यात्री आराम फरमा सकेंगे।

भारतीय रेलवे ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर पॉड होटल की शुरुआत की है। आईआरसीटीसी मुंबई के बाद अब आगरा, जयपुर, कटरा, जम्मू, दिल्ली के स्टेशनों पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए इस कॉन्सेप्ट पर रिटायरिंग रूम बनाने की योजना तैयार कर रहा है।

इसके लिए उत्तर रेलवे से स्वीकृति भी मांगी गई है। स्टेशनों पर जगह मुहैया कराने की हरी झंडी मिलते ही पॉड का निर्माण संभव हो सकेगा।

क्या है पॉड होटल

पॉड होटल में कैप्सूल की तरह एक व्यक्ति के सोने के लिए बेहद छोटे कमरे होते हैं, जिनमें तमाम तरह की सुविधाएं होती हैं। यह रिटायरिंग रूम की तुलना में सस्ता है।

भारतीय रेलवे के यात्री और यहां तक कि आम लोग भी अब अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर यहां आधुनिक विश्राम सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

पॉड डिजाइन का यह रिटायरिंग रूम भारतीय रेलवे का अपनी तरह का पहला रिटायरिंग रूम है। रेलवे के इतिहास में पहली बार यात्रियों को मुंबई सेंट्रल पहुंचने पर अब एक पूरी तरह से नई बोर्डिंग सुविधा का अनुभव होगा।

आईआरसीटीसी ने ओपन टेंडर प्रक्रिया के जरिए नौ साल के लिए पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम की स्थापना, चलाने और प्रबंधन का ठेका दिया है। इसे तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है।

999 रुपये में अधुनिक सुविधाएं

पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस पॉड होटल में ठहरने के लिए 12 घंटे का किराया 999 रुपये और 24 घंटे के लिए 1,999 रुपये का भुगतान करना होगा।

यहां वाईफाई, टीवी, एक छोटा लॉकर, आईना और रीडिंग लाइट, इंटीरियर लाइट, मोबाइल चार्जिंग, स्मोक डिटेक्टर, डीएनडी इंडिकेटर आदि जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

पॉड होटल में कई छोटे बिस्तर वाले कैप्सूल होते हैं और यह यात्रियों को रात भर ठहरने के लिए किफायती आवास प्रदान करता है।

विदेशों से आयात किया जाता है

रेलवे स्टेशन पर इस तरह के पॉड रिटायरिंग रूम के लिए जरूरी सामान विदेशों से आयातित किया जाता है। जापान, दक्षिण कोरिया व चीन इस तरह के पॉड तैयार करता है। बने-बनाए पॉड को सिर्फ इंस्टॉल करना होता है।

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन

भारतीय रेलवे के पहले पॉड होटल का उद्घाटन बुधवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने दक्षिण मुंबई के चर्चगेट स्टेशन से डिजिटल तरीके से किया।

मंत्री ने वीडियो लिंक के माध्यम से विभिन्न यात्री सुविधाओं का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में दानवे ने कहा कि यात्रियों को पॉड-कॉन्सेप्ट होटल में किफायती दरों पर ठहरने की सुविधाएं मिलेंगी। पॉड होटल को कैप्सूल होटल भी कहा जाता है।

रेलवे स्टेशन की पहली मंजिल पर बना पूरा पॉड होटल करीब तीन हजार स्क्वायर फीट में फैला है। इसमें कैप्सूल की तरह दिखने वाले 48 कमरे हैं जिन्हें क्लासिक पॉड, प्राइवेट पॉड, पॉड्स फॉर वूमेन और दिव्यांगों के लिए बांटा गया है।

क्लासिक पॉड की संख्या 30 है जबकि लेडीज के लिए ऐसे सात पॉड बनाए गए हैं। इसके अलावा 10 प्राइवेट पॉड और दिव्यांगों के लिए एक पॉड की सुविधा दी गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi: दिल्ली से पंजाब तक ‘शीश महल’, भाजपा नेता ने किया AAP पर हमला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट...

UP Weather: उत्तर प्रदेश में लू का असर, 45 जिलों में दिन और रात के लिए चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में गर्मी अपने चरम...

SSC Stenographer 2026 : नोटिफिकेशन जारी, 15 मई तक आवेदन का मौका, जुलाई-अगस्त में होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट घोषित, 10वीं में अक्षत और 12वीं में गीतिका रहे टॉपर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों के...
spot_imgspot_img