Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

कब तक नगर निगम करेगा सिर्फ खानापूर्ति?

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: पुरानी मोहनपुरी स्थित कब्रिस्तान से लेकर नाले तक सड़क का हाल बदहाल हो चुका है। एक से डेढ़ किमी लंबे इस रास्ते की हालत ऐसी हो चुकी है कि वाहन तो दूर पैदल चलने वाले व्यक्ति भी परेशान हो जाएं। उधर, नगर निगम की कार्यशैली ऐसी हो चुकी है कि इन दिनों गृहकर हो या फिर सड़क निर्माण दोनों ही नहीं हो पा रहा है। वहीं, सफाई व्यवस्था को कायम रखने में निगम पिछड़ता चला जा रहा है।

शहर में इन दिनों हर दूसरी सड़क पाइपलाइन के चलते खुदी हुई है। सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई हैं। न जाने कितने ही मंत्री और नेता आते हैं, लेकिन इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं जाता है। गौरतलब है कि मंत्रियो को इस रास्ते से गुजरने ही नहीं दिया जाता है। सिर्फ चमकती और सजी हुई सड़कों पर ही नेताओं और मंत्रियों का रूट तय किया जाता है।

उधर, टूटी हुई सड़कों पर लोगों को धूल फांकनी पड़ती है। ऐसी ही हालत पुरानी मोहनपुरी स्थित सड़क की हो गई है। यहां पर पिछले करीब दो माह से सड़क की हालत खराब ही पड़ी है। निवासियों को वाहन तो दूर बल्कि पैदल चलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह सड़क शाहवीरा कब्रिस्तान से होते हुए नाले तक जाती है।

जहां कब्रिस्तान के सामने पाइपलाइन डालने के बाद मिट्टी डाल दी गई है। जिससे दिन भर यहां धूल का गुब्बार बना रहता है। जिससे दुकानदारों को तो परेशानी होती ही है, साथ ही यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों का हाल बेहाल हो जाता है। उधर, नाले के पास तिराहे पर रोड़ी डालकर छोड़ दी गई हैं। साथ ही यह सड़क भी गड्ढों से भरी है।

वर्तमान में रोड़ी और बजरी पड़ी होने की वजह से वाहनों का यहां से निकलने नामुमकिन ही लगता है। ऐसे में कई बार दुर्घटना की स्थिति भी पैदा हो जाती है। क्षेत्रवासियों ने इसको लेकर कई बार शिकायत भी की है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है। वहीं, वार्ड के पार्षद भी समस्या से निदान दिलाने में नाकामयाब साबित हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img