Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

हरियाणा की सियासत गरमाई, कांग्रेस पार्टी में हलचल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राहुल गांधी के करीबी रहे हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर मंगलवार को नई दिल्ली में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और अशोक तंवर के बीच मतभेद थे। यही वजह थी कि अशोक तंवर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने कुमारी सैलजा को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

अशोक तंवर 14 फरवरी 2014 से चार सितंबर 2019 तक हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक तंवर ने ‘अपना भारत मोर्चा’ का गठन भी किया। राजनीति में सक्रिय तंवर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img