Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर को जान का खतरा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें आईएसआईएस कश्मीर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

इस मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि मामले में जांच चल रही है। सांसद गौतम गंभीर की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार गौतम गंभीर को बीती रात करीब 9.30 उनके आधिकारिक ई-मेल पर आईएसआईएस कश्मीर ने उन्हें धमकी भरा मेल भेजा। इस मेल में धमकी दी गई है कि हम तुम्हें (गौतम गंभीर को) और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे।

इस ई-मेल के प्राप्त होने के बाद गंभीर ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दी। अब इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को सौंपी गई है। पूरी जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह सच में कोई धमकी भरा मेल है या किसी की जानबूझकर की गई शरारत।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img