Tuesday, June 30, 2026
- Advertisement -

कर्नल अजय कोठियाल का उत्तराखंड के कीर्तिनगर में रोड शो आज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) आज रविवार को उत्तराखंड के कीर्तिनगर में रोड शो करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून रैली पर निशाना साधा

शनिवार को कर्नल कोठियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून रैली पर निशाना साधा। उन्होंंने कहा कि पूरा सरकारी तंत्र लगाने के बाद भी पीएम मोदी की रैली फ्लॉप रही है।

रैली के बीच से ही लोगों के उठ कर चले जाने से साफ है कि लोग मोदी के जुमलों के झांसे में आने वाले नहीं हैं। अबकी बार भाजपा की विदाई तय है।

रैली के लिए भाजपा ने पूरे सरकारी तंत्र को लगा दिया

कर्नल कोठियाल ने पीएम मोदी की रैली को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि रैली के लिए भाजपा ने पूरे सरकारी तंत्र को लगा दिया था। यहां तक की देहरादून में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई।

यूपी से भी बसों में भरकर लोगों को लाया गया। उन्होंने पीएम मोदी के दून दौरे को पूरी तरह फ्लॉप करार दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते से भाजपा इस रैली की तैयारी में जुटी रही। एक लाख लोगों के आने का दावा किया गया।

आंकड़े की 10 प्रतिशत भीड़ नहीं जुटा पाई भाजपा

कहा कि खुद मुख्यमंत्री धामी कई बार तैयारियों को जायजा लेने परेड ग्राउंड पहुंचे। लेकिन पूरी पार्टी और सरकार मिलकर भी बताए हुए आंकड़े की 10 प्रतिशत भीड़ नहीं जुटा पाई है।

पीएम के भाषण के बीच उठकर जाती हुई भीड़ ने ये साफ कर दिया कि उत्तराखंड की जनता ने भाजपा की विदाई का मन बना लिया है।

पूर्व में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ

कोठियाल ने कहा कि जो भाषण पीएम ने पांच साल पहले दिया था, वैसा ही भाषण फिर से सुनाया है। पूर्व में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है।

पांच साल में प्रदेश में सरकार ने कोई विकास नहीं किया। उत्तराखंड को सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने की फैक्टरी बना दिया। प्रदेश में बेरोजगारी का ग्राफ छह गुना से ज्यादा बढ़ चुका है।

मोदी पहाड़ की जवानी और पानी पहाड़ के काम आने की बात कर रहे हैं। वहीं, पांच साल में उत्तराखंड को एक लाख करोड़ रुपये की योजनाएं देने का दावा कर रहे हैं।

आप ने चुनौती दी कि प्रदेश की जनता को एक-एक रुपये का हिसाब दें। एक-एक परियोजना का नाम बता श्वेत पत्र जारी करें। उन्होनें कहा कि पीएम सूरत और सीरत बदलने की बात करते हैं, लेकिन भाजपा की नीयत आज भी जस की तस है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold- Silver: फेड की सख्त नीति का असर, सोना-चांदी 1% से ज्यादा लुढ़के

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन...

Job: NIACL में 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img