Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

अमृतसर एयरपोर्ट में दो लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मिलान से पहुंचे दो लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। दोनों यात्रियों को तुरंत क्वारंटाइन कर दिया गया है।

इनके सैंपल लेकर जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे ताकि यह पता लगाया जाए कि कहीं यह कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की चपेट में तो नहीं आए हैं।

एक दिन पहले ही दिल्ली में लुधियाना का एक कारोबारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे दिल्ली में ही क्वारंटाइन कर दिया गया है।

कोरोना के खतरे में नौनिहाल, पंजाब के 5 स्कूल बंद

पंजाब में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों पर भी खतरा मंडराने लगा है। फिरोजपुर में मंगलवार को एक सरकारी स्कूल में 4 विद्यार्थी संक्रमित मिले, जिसके बाद जिला प्रशासन ने स्कूल को बंद कर दिया है। अब तक राज्य में संक्रमण के कारण 5 स्कूलों को बंद किया जा चुका है।

पंजाब में कोरोना की तीसरी लहर पैर पसारने लगी है। पंजाब के सरकारी स्कूल में चार बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए। पंजाब में अब तक फिरोजपुर का 5वां स्कूल है, जो कोरोना के कारण बंद कर दिया गया है।

4 दिसंबर को जिले के कसौना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 9 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री की तरफ से हर संभव कोशिशें की जा रही हैं।

मोहाली में एक संक्रमित की मौत

कोरोना संक्रमण के कारण मोहाली में मंगलवार को एक संक्रमित की मौत हो गई, पंजाब में 49 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। फिरोजपुर में सबसे अधिक 14 नए संक्रमित मिले हैं।

मोहाली में 7, बठिंडा में 6 नए संक्रमित मिले हैं। लुधियाना में 4, गुरदासपुर, जालंधर और होशियारपुर में 3-3, तीन जिलों में 2-2 और तीन में 1-1 नए संक्रमित मिले हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img