Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश, 11 लोगों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: विमान हादसे में 11 लोगों की मौत की खबर है। इस विमान में सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे।

वायुसेना प्रमुख सुलूर रवाना

इस बीच वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी सुलूर के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे रक्षा मंत्री 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर हादसे पर नजर बनाए हुए हैं। वे रक्षा मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। जल्द ही वे इस पर संसद में बयान जारी करेंगे। बताया जा रहा है कि जरूरत पड़ी तो वे घटनास्थल पर भी जा सकते हैं।

राजनाथ सिंह पहुंचे संसद भवन, हादसे पर देंगे बयान 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद भवन पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में वे हेलीकॉप्टर हादसे की जानकारी संसद के दोनों सदनों में देंगे।

कुन्नूर जा सकते हैं रक्षा मंत्री 

हादसे के बाद रक्षा मंत्री जरूरत पड़ने पर कुन्नूर भी जा सकते हैं। उन्होंने पीएम मोदी को हादसे की जानकारी दे दी है। भारतीय सेना का Mi-17V5 सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टरों में से एक है।

किसी भी वीवीआईपी दौरे में इसी विमान का उपयोग किया जाता है। यह डबल इंजन का हेलीकॉप्टर है, जिससे एक इंजन में खराबी आने पर दूसरे इंजन के सहारे सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सके। इस हेलीकॉप्टर की तुलना चिनूक हेलीकॉप्टर से की जाती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img