Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन आज बुधवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। हरे निशान पर शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में दिन भर के कारोबार के दौरान तेजी का सिलसिला जारी रहा।

कारोबार खत्म होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1016.03 अंक या 1.76 फीसदी की उछाल के साथ 58,649.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार करते हुए 293.05 अंक या 1.71 फीसदी की तेजी लेकर 17,469.75 के स्तर पर बंद हुआ।

आरबीआई के फैसले का दिखा असर

भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत ब्याज दरों को यथावत रखने के फैसले के बाद आज शेयर बाजार गुलजार हो गया। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत के कुछ ही देर बाद आरबीआई गवर्नर ने जैसे ही मौद्रिक समीक्षा बैठक में लिए गए।

फैसलों की जानकारी साझा की, वैसे ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में उछाल आ गया। इस फैसले के बाद जहां सेंसेक्स 780 अंक चढ़ गया था, वहीं निफ्टी एक बार फिर उछलकर 17,400 के स्तर तक पहुंच गया था।

मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बाजार ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 524.91 अंक या 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 58,158.56 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई का निफ्टी 138.55 अंक या 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 17,315.25 के स्तर पर खुला था।

मंगलवार को आई थी 887 अंक की बढ़त 

मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए थे। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 886.51 अंक की उछाल के साथ 57,633.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार करते हुए 264.45 अंक की तेजी लेकर 17,176 के स्तर पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img