Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

सीडीएस बिपिन रावत का निधन, पत्नी समेत 13 अन्य की भी गई जान गई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: तमिलनाडु में कुन्नूर के करीब सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया जिसमें 11 लोगों की मौत की खबर है। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। रक्षा मंत्री संसद में कल इस घटना पर पूरी जानकारी देंगे।

06:11 PM, 08-DEC-2021
नहीं रहे सीडीएस रावत
सीडीएस रावत की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई है। हादसे में उनकी पत्नी समेत 13 अन्य लोगों की भी मौत हो गई है।

05:46 PM, 08-DEC-2021
मुंबई में दरबार हॉल का उद्धाटन टला
महाराष्ट्र में नए दरबार हॉल का उद्घाटन समारोह, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द कर दिया गया है। राज्यपाल भरत सिंह कोश्यारी ने बताया कि तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।

05:36 PM, 08-DEC-2021
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान थे पाायलट
विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान Mi-17V5 के पायलट थे, जो सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित 14 लोगों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वह 109 हेलीकॉप्टर यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर हैं।

05:31 PM, 08-DEC-2021
उचित समय पर जानकारी साझा करेंगे: ठाकुर
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे की सूचना संबंधित मंत्रालय उचित समय पर साझा करेगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत से संबंधित हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा कि दुर्घटना के बारे में पूरी जानकारी संबंधित मंत्रालय द्वारा उचित समय पर साझा की जाएगी।

05:10 PM, 08-DEC-2021
सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी की बैठक थोड़ी देर में
बताया जा रहा है कि शाम साढ़े छह बजे सुरक्षा पर कैबिनेट कमेटी की बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी अध्यक्षता करेंगे।

04:52 PM, 08-DEC-2021
14 में से 13 की मौत की खबर
तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शामिल 14 में से 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। डीएनए जांच से होगी शवों की पहचान की जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। वहीं, नीलगिरिस के कलेक्टर का कहना है कि हादसे में बचने वाला सख्श एक पुरूष है।

04:50 PM, 08-DEC-2021
नरवणे ने रक्षा मंत्री को जानकारी दी
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को तमिलनाडु में एक सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना के बारे में जानकारी दी, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img