जनवाणी ब्यूरो |
नई दल्ली: भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया। इस हादसे में उनकी पत्नी समेत 12 और लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस बीच भारतीय वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी गुरुवार को कुन्नूर में घटनास्थल पहुंचे।
11 बजे राज्यसभा में रक्षा मंत्री का बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज राज्यसभा में 11 बजे तमिलनाडु में हुई सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना पर बयान देंगे।
तमिलनाडु: दुर्घटनास्थल की जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीम।
तमिलनाडु फोरेंसिक विज्ञान विभाग की टीम कुन्नूर के कैटरी के पास हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना स्थल पर पहुंचे, जहां कल CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हुई। इस टीम का नेतृत्व फॉरेंसिक विज्ञान विभाग के निदेशक श्रीनिवासन कर रहे हैं।
यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड ने शोक व्यक्त किया
तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत और 12 अन्य की मौत पर यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।
कुन्नूर पहुंचे एयरफोर्स प्रमुख
तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे के एक दिन बाद एयरफोर्स चीफ वीआर चौधरी घटनास्थल पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे इलाके का मुआयना किया और अधिकारियों से घटनाक्रम पर बात की।

