Friday, June 12, 2026
- Advertisement -

नमकीन की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग, हजारों का नुकसान

  • दुकान में घरेलू सिलेंडर का हो रहा था इस्तेमाल, बड़ा हादसा होने टला
  • दमकल की एक गाड़ी ने आग पर पाया काबू, अफरा तफरी का रहा माहौल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बजाजा बाजार स्थित नमकीन की दुकान में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। गनीमत यह रही कि आग वहां रखे सिलेंडर तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने से दुकान मालिक व आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकान मालिक ने आनन-फानन में वहां रखे सिलेंडर को खिड़की से बाहर फेंका और पानी डालकर आग पर काबू किया। वहीं, सूचना के करीब एक घंटे की देरी से दमकल की गाड़ी व थाना पुलिस के पहुंचने पर दुकानदारों ने रोष व्याप्त किया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बजाजा बाजार में अब्दुल वहाब की नमकीन बनाने की दुकान है। दुकान में चार कारीगर काम करते है। फिलहाल चारों कारीगर पांच दिन से छुट्टी पर चल रहे है। शनिवार सुबह वहाब अपनी दुकान पर पहुंचे और नीचे बैठकर काम करने लगे। इसी दौरान दुकान की ऊपरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।

दुकान की ऊपरी मंजिल पर आग लगी देख आसपास के दुकानदार शोर मचाते हुए उस और दौड़े और दुकान मालिक वहाब को इसकी जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने ऊपरी मंजिल पर पहुंचकर आनन-फानन में वहां रखे गैस सिलेंडर को खिड़की से बाहर फेंका और पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग की सूचना दमकल विभाग और थाना पुलिस को दी गई। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुुंची दमकल की गाड़ी और थाना पुलिस को देख दुकानदारों ने रोष व्याप्त किया। हालांकि मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी खानापूर्ति करने के बाद वापस लौट गए।

सिलेंडर तक पहुंच जाती आग तो हो सकता था बड़ा हादसा

बजाजा बाजार में अब्दुल वहाब की दो मंजिला दुकान है। दुकान की ऊपरी मंजिल पर नमकीन बनाने का कारखाना है और नीचे नमकीन की दुकान है। बताया गया है कि नमकीन बनाने के लिए दुकान में घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा था और आग लगने के दौरान तीन सिलेंडर रखे हुए थे।

यदि आग सिलेंडर तक पहुंच जाती तो वहां बड़ा हादसा हो सकता था। जिसके चलते दुकान पर ही काम करने वाले मोहम्मद वसीम ने आनन-फानन में ऊपरी मंजिल पर पहुंचकर सबसे पहले सिलेंडर को खिड़की से बाहर फेंका। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।

घरेलू सिलेंडरों का दुकानों पर धड़ल्ले से हो रहा काम

शहर की अधिकांश दुकानों, ढ़ाबों व ठेलों पर घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन सिलेंडरों से बार-बार हादसा होने के बाद भी आपूर्ति विभाग इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसे में लगता है कि आपूर्ति विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। शनिवार को बजाजा बाजार में एक नमकीन की दुकान में भी आग लग गई थी। लेकिन गनीमत यह रही कि आग सिलेंडर तक नहीं पहुंच सकी, अन्यथा यहां बड़ा हादसा हो सकता था।

आग लगने से दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

बजाजा बाजार भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में है। गली के संकरी होने के चलते यहां से आने-जाने वाले लोगों के चलते भीड़ लगी रहती है। वहीं, इस भीड़भाड़ वाले बाजार में आग लगने से दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग की सूचना देने के बाद जब दमकल की गाड़ी और थाना पुलिस काफी देर तक भी मौके पर नहीं पहुंची तो दुकानदारों ने खुद ही आग पर खुद ही काबू पाया। तब जाकर दुकान मालिक समेत अन्य दुकानदारों ने राहत की सांस ली।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सपना-वीर विवाद: कोर्ट के आदेश के बाद वीर साहू ने किया पोस्ट, सास-ससुर चुप

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

TMC: तृणमूल से इस्तीफा जारी, राज्यसभा सांसद पीसी बराइक ने छोड़ा पद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक...
spot_imgspot_img