Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

500 विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे

  • आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर चल रहा कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

शामली: विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सैनी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री कार्यालय को छात्र-छात्राओं के द्वारा पोस्ट कार्ड भेजे जा रहे हैं। प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा चतुर्थ से कक्षा अष्टम तक के भैया बहनों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि देश आजादी 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2021 में किया।

15 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर अपने भाषण के साथ समापन करेंगे। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 500 भैया बहनों ने प्रतिभाग किया इस प्रतियोगिता में दो मुख्य उद्देश्य 2047 मेंं हमारा भारत कैसा होगा तथा भारत की आजादी में अपना योगदान देने वाले गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के संबंध में छात्र-छात्राओं को जानकारी उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य था। प्रतियोगिता में लगभग 500 भैया बहनों ने अपने अपने मनोभावों को लेकर पोस्टकार्ड भेजा है।

इस अवसर पर आचार्य रविंद्र कुमार, सुधीर कुमार, रवि कुमार गौड़, शिव कुमार धीमान, राम कुमार, संजीव बालियान, अनुज शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, सविता गुप्ता, संगीता शर्मा, रिचा संगल, गोयल शर्मा, नीरज कुमारी आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...
spot_imgspot_img