Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

कोरोना काल में मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता की मांग

  • नगर पालिका परिषद के सभासद ने एडीएम को सौंपा पत्र

जनवाणी संवाददाता |

शामली: नगर पालिका परिषद के वार्ड-12 से सभासद पंकज गुप्ता ने जिलाधिकारी के नाम एक प्रार्थना पत्र अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार को सौंपा है। जिसमें सभासद पंकज गुप्ता ने बताया कि कोरोना बीमारी के चलते बहुत से लोग हमारे बीच नहीं रहे हैं। ऐसे मृतक आश्रितों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 50 हजार रुपये की सहायता दिलाए जाने की घोषणा की गई है।

नियमानुसार आश्रितों को सहायता दी भी जा रही है। शामली शहर में भी कई लोग कोरोना बीमारी के चलते इस दुनिया से जा चुके हैं। उनके आश्रितों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाए। इन आश्रितों में मोनिका तायल पत्नी स्व. प्रीतम कुमार, नेहा तायल पत्नी स्व. मनीष कुमार निवासीगण दयानंदनगर शामली, साक्षी गोयल पत्नी स्व. संदीप गोयल निवासी अग्रवाल कॉलोनी शामली, सुमन पत्नी स्व. प्रवीण निवासी लाजपतराय शामली, तिलकवती पत्नी स्व. त्रिलोकचंद निवासी शिव विहार शामली है। वहीं एडीएम ने इस मामले में पूरा आश्वासन दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...
spot_imgspot_img