Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

स्वास्थ्य हित में कोविड-19 वैक्सीनेशन जरूरी: तिवारी

  • मदरसा संचालक, धर्मगुरुओं से सहयोग की अपील की

जनवाणी संवाददाता |

शामली: सोमवार को विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के लिए मदरसा संचालकों तथा धर्मगुरुओं के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सीडीओ ने मदरसा संचालकों तथा धर्मगुरुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद में कोविड-19 वैक्सीनेशन की स्थिति जहां शुरुआत में बहुत अच्छी रही है, वह अब इतनी ठीक नहीं है।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन को गति देते हुए ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों का वैक्सीनेशन किया जाए। कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत आपके क्षेत्र के जितने भी 18 वर्ष से ऊ पर के व्यक्ति है, उन सबको जागरूक करते हुए सबका शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित मदरसा संचालकों व धर्मगुरुओं के सुझाव भी जाने गए जिससे ज्यादा से ज्यादा टारगेट को अचीव किया जा सके।

सीडीओ ने कहा कि अन्य प्रदेशों में कोरोना के केस आ रहे हैं, इसलिए आप अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य हित मानवता व इंसानियत के नाते एक लीडर की भूमिका निभाते हुए लोगों के अंदर कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर जो भांति है, उसको दूर करते हुए उन्हें वैक्सीनेशन लगवाने के लिए जागरूक करें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष की पूर्ण करने वाले सभी अपना कोविड-19 वैक्सीनेशन का टीकाकरण जरूर करवाएं।

वैक्सीनेशन बूढ़े, बीमार प्रेग्नेंट सब करा सकते हैं, इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। बैठक में एसीएमओ डा. सुशील कुमार, डब्ल्यूएचओ से डा. महिमा ने मदरसे के संचालक, धर्मगुरुओं को स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से समझाया गया। बैठक में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी अंशुल चौहान सहित मदरसों के संचालक, धर्मगुरु उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img