- प्रमुख धर्म स्थलों और स्टेशन व बस स्टैण्ड को किया गया सैनेटाईज
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: कोविड-19 की तीसरी लहर की दस्तक और आॅमिक्रॉन वायरस के संभाविुत खतरे को देखते हुए नगर निगम ने महानगर में एक बार फिर विशेष सैनेटाईजेशन अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को महानगर के प्रमुख मन्दिरों, गुरूद्वारों, चर्च और मस्जिदों के अतिरिक्त बस स्टैण्ड और रेलवे स्टेशन को सैनेटाईज किया गया। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि महानगर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या सात पहुँच जाने पर नगर निगम ने महानगर को कोरोना से बचाने के लिए विशेष सैनेटाईजेशन अभियान शुरू कर दिया है।
महानगर के प्रमुख धर्म स्थलों के अतिरिक्त प्रमुख मार्गों, सरकारी कार्यालयों और बाजारों तथा वार्डों का सैनेटाईजेशन करने के आदेश दिये गये है। निगम द्वारा सैनेटाईजेशन अभियान के लिए एक दर्जन विशेष वाहन तैयार कराये गये हैं। उन्होंने बताया कि आज से ही शहर के धर्म स्थलों व प्रमुख स्थानों के अतिरिक्त रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड का भी सैनेटाईजेशन कराया गया है।

