जनवाणी संवाददाता |
नगीना: नगर के मोहल्ला शाह जहीर में जन्मे लगभग 70 वर्षीय शेख खलीलुर्रहमान का मंगलवार की सुबह अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर शहर में आग की तरह फैल गई और नगर के गणमान्य लोगों सहित हजारों लोग उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच गए। शाम तक उनका पार्थिव शरीर नगीना पहुंचने की उम्मीद है।
लगभग 70 वर्षीय शेख खलीलुर्रहमान ने राजनीतिक सफर सन 1989 से शुरू किया और प्रथम बार वह सभासद बने। पांच वर्ष तक उन्होंने सभासद का कार्यकाल पूरा करने के बाद 1995 में हुए चुनाव में वह पुन: सभासद बने और वाइस चेयरमैन चुने गए।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
हॉकर अरुण जैन 8273212139

