Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

रोडवेज की टक्कर से बीएससी की छात्रा की मौत पर कोहराम

  • कोचिंग के लिए साइकिल से जा रही थी छात्रा
  • रोडवेज बस कब्जे में लेकर चालक हिरासत में

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: कैराना क्षेत्र के गांव झाडखेड़ी निवासी सुशील की 22 वर्षीय पुत्री नेहा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अपने गांव से साइकिल कैराना में कोचिंग के लिए आ रही थी। नेहा बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी और विजयसिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत थी। जैसे ही छात्रा तीतरवाड़ा चुंगी के निकट पहुंची तभी चौराहे पर पानीपत की तरफ से तेज गति से आ रही एक रोडवेज बस ने छात्रा की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

जिसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को सीएचसी कैराना में पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे रैफर कर दिया। वहीं सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजन छात्रा को जिला चिकित्सालय ले गए लेकिन वहां से भी उसे रैफर करने के बाद परिजन छात्रा को दिल्ली ले जाया गया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि छात्रा को टक्कर मारकर भाग रही रोडवेज बस व उसके ड्राइवर को कब्जे में ले लिया गया हैं। छात्रा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं।

पिता की भी सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत

कैराना। मृतक छात्रा के छोटे भाई कार्तिक सैनी ने बताया कि उनके पिता सुशील की भी करीब 5 साल पहले परासौली जाते समय बोलेरो गाड़ी की टक्कर लगने के बाद मौत हो गई थी। मृतका उससे बड़ी थी। एक अन्य बहन जो सबसे बड़ी हैं। जिसकी अभी तक शादी नहीं हुई हैं। उनका परिवार 15 बीघा की खेती करते हैं और उसके पिता की मौत के बाद उनका एक बेटा कार्तिक व अविवाहित बेटी प्रिया व नेहा खेत में मेहनत मजदूरी कर अपना पालन पोषण कर रहें थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img