Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

अंडरपास के विरोध में किसान दूसरे दिन भर धरने पर डटे

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: पानीपत से हरिद्वार के कोटद्वार तक 709 एडी नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य जीआर इंफ्रा कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। कैराना क्षेत्र के गांव मवी के निकट बालाजी आईटीआई के सामने तीव्र मोड़ पर सर्विस रोड के लिए अंडरपास व पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शुक्रवार को गांव मवी के पास पंजीठ चौराहा संघर्ष समिति के बैनर तले गांव पंजीठ, बुच्चाखेड़ी, झाडखेड़ी, मामोर, मवी हैदरपुर नगलाराई, रामडा, काकोर आदि करीब एक दर्जन गांवों के किसान व ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे।

दूसरे दिन शनिवार को भी किसान धरना स्थल पर टेंट लगाकर कड़ाके की सर्दी में बैठे रहे। जिस कारण 2 दिन से निर्माणाधीन पुल व अंडरपास का कार्य भी रुका हुआ है। किसानों की मांग है कि पानीपत खटीमा राजमार्ग पर गांव पंजीठ के सामने पंजीठ चौराहे पर ही पुल व अंडरपास का निर्माण कराया जाए, क्योंकि पंजीठ चौराहे पर अंडरपास व पुल बनने से करीब एक दर्जन गांवों के किसानों व ग्रामीणों को फायदा होगा।

किसान मैनपाल पंवार ने बताया कि पुल व अंडरपास का निर्माण करा रहे अधिकारी ही उनके पास आए हैं। अन्य कोई अधिकारी उनके पास नहीं आया। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग के अनुसार, पंजीठ चौराहे पर अंडरपास व पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया जाता। तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

इस दौरान गांव पंजीठ के ग्राम प्रधान अखलाक, मैनपाल पंवार, संजय चौहान, मुनव्वर, सरवर, प्रमोद सैनी, रामपाल, सत्यपाल, धर्मवीर, अमित, रामकुमार, शेर सिंह, गुलशन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img