Friday, June 19, 2026
- Advertisement -

दिल्ली रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामला: आरोपी को एम्स में कराया गया भर्ती

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार आरोपी डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया ने शनिवार शाम खुदकुशी करने की कोशिश की। वैज्ञानिक ने बाथरूम में जाकर हैंडवॉश पी लिया था। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। आरोपी की तबीयत ठीक बताई जा रही है। वह डॉक्टरों की निगरानी में है।

स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी वैज्ञानिक घबरा गया था, तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने चुप्पी साध ली थी। स्पेशल पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त नीरज ठाकुर व डीसीपी राजीव रंजन ने फोन नहीं उठाया और न ही दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई बयान आया।

स्पेशल सेल के सूत्रों के अनुसार, वैज्ञानिक कटारिया बहाने से बाथरूम गया और हैंडवॉश पी लिया। बाथरूम से बाहर आने पर वैज्ञानिक ने पेट में दर्द व उल्टी की शिकायत की। आरोपी ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने कुछ पी लिया है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए।

आरोपी को पहले पास के अस्पताल में ले जाया गया। वहां से एम्स के लिए रेफर कर दिया। हालांकि किसी पुलिस अधिकारी व कर्मी ने उसे कुछ पीते नहीं देखा। पुलिस अधिकारी ये भी कह रहे हैं कि गिरफ्तारी से वैज्ञानिक बहुत ज्यादा घबरा गया, इसलिए उसे एम्स में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी भारत भूषण ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वकील द्वारा उसके खिलाफ दर्ज कराए गए मामलों से वह इस कदर दुखी था कि अगर वह वकील को मारने की साजिश नहीं रचता तो खुद आत्महत्या कर लेता। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी वैज्ञानिक से अभी तक हुई पूछताछ में उसने सहयोग नहीं किया। वह सीसीटीवी फुटेज में अपने को पहचानने से इंकार कर रहा है और कह रहा है कि वह रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट के बारे में कुछ नहीं जानता।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पुलिस मुठभेड़: फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली

जनवाणी ब्यूरो | हरिद्वार: बुग्गावाला थाना क्षेत्र में गुरुवार देर...

Rahul Gandhi: 56 साल के हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता...

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी भी दबाव में, IT गिरावट से बाजार कमजोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्लोबल टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी एक्सेंचर...
spot_imgspot_img