Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

निगम ने किया ‘मेरा कूड़ा, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान तेज

  • वार्ड 40 में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम द्वारा चलाया जा रहे मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत सोमवार को भी शहर के अनेक क्षेत्रों में निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को कूड़ा निस्तारण के प्रति जागरुक किया। वार्ड 40 में विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर महानगर को साफ सुथरा रखने के लिए निगम द्वारा चलाया जा रहा ‘मेरा कूड़ा मेरी जिम्मेदारी’ अभियान और तेज कर दिया गया है। इसके तहत नगर निगम के सफाई निरीक्षकों व सफाई नायकों द्वारा आईटीसी मिशन सुनहरा कल से सम्बद्ध एनजीओ उमंग, फोर्स व स्पेस सोसायटी के वालंटियर्स के साथ घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है।

अभियान के दौरान लोगों को समझाया जा रहा है कि जिस तरह अपना परिवार चलाने के लिए रोजी-रोटी कमाना हमारी जिम्मेदारी है उसी तरह हमारे द्वारा उत्पादित कूड़े का निस्तारण भी हमारी जिम्मेदारी है। सफाई निरीक्षक अमित तोमर के नेतृत्व में निगम की टीमें लोगों को निगम की गाड़ियों और रेहड़े लेकर आने वाले सफाई कर्मचारियों को ही कूड़ा देने के लिए प्रेरित कर रही है ताकि उस कूड़े का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण कर उसकी खाद बनायी जा सके।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img