- शामली में जेएफएमएलटी इंडिया के महाधिवेशन का आयोजन
जनवाणी संवाददाता|
शामली: जॉइंट फोरम आॅफ मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन (जेएफएमएलटी इंडिया) इकाई शामली एवं प्रदेश इकाई के तत्वधान में शामली में पांचवें महाधिवेशन का आयोजन किया गया। जिमसें अपनी मांगों से संबंधित एक पत्र सदर विधायक को सौंपा गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज यादव, महासचिव कुमार संतोष यादव, प्रदेश सचिव घनश्याम काम्बोज और शामली जिलाध्यक्ष उनेन्द्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
महाधिवेशन में पश्चिमी क्षेत्र के करीब 20 जिलो के लैब टेक्नॉलॉजिस्ट शामिल हुए और अपने विचार रखे तथा संगठन के विस्तार पर चर्चा की। सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल को संगठन के पदाधिकारियों ने एक मांग पत्र सौंपा। विधायक ने अपना सम्पूर्ण योगदान देते हुए सरकार तक मांगो को पहुंचाने का आश्वासन दिया।
मांग पत्र में उत्तर प्रदेश स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल एक्ट 2021 के नियम 68 के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा रुल्स बनाये जाने हेतु उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी की समिति में संगठन के सदस्यों को शामिल करना, लैब का रजिस्ट्रेशन अपने नाम से हो, ठेकेदारी प्रथा खत्म हो, मेडिकल लैब टेक्नॉलॉजिस्ट को अपने अधिकार मिले, अपना कार्य अपने हस्ताक्षर का अधिकार मिले आदि मांगे रखी।
इस मौके पर डा. अनिल शर्मा, डा. दीपक चौधरी, डा. विपिन कौशिक, डा. नीरज वाशिष्ठ, डा. विनोद जैन, सुशील तोमर, घनश्याम काम्बोज, अनिल शर्मा, डा. नीटू कुमार, डा. अमन कुमार, डा. अर्जुन वर्मा, डा. राहिब आलम, जयचंद्र, मनोज चौधरी, दीपक गोयल, सुहेल अनवर आदि मौजूद रहे।

