Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

राव सालिम को पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मानित

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: गांव भैसानी इस्लामपुर में मुस्लिम राजपूत वैलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने मुस्लिम राजपूत समाज में फैली बुराइयों को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया। वहीं राव सालिम पुत्र मरहूम राव मुस्तकीम को संगठन का शामली जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए पगड़ी पहनाकर फूल मलाओं से सम्मानित किया गया।

मीटिंग में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक मास्टर राव अब्दुल सत्तार ने कहा कि उनके संगठन का उद्देश्य राजपूत समाज में फैली बुराई, लड़की की शादी में दहेज का दिखावा करना, जूता चुराई करना, लाड कोथली, लाल खत व मय्यत में जाने पर खाने को लेना व अन्य ओर भी बहुत सी कुरीतियों को खत्म करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में मास्टर जाहिद, डा. आसिफ, राव सनव्वर, जब्बार राना, जिया चौधरी, मास्टर गुफरान, मेहताब राणा, अरशद राणा, डा. मन्नवर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img