Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

यंगस्टर्स क्रिकेट सीरीज का देव स्पोर्ट्स क्लब ने जीता फाइनल मैच

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत:  नगर के कोताना रोड स्थित विजयी भव: क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर देव स्पोर्ट्स एकेडमी व विजयी भवः क्रिकेट एकेडमी बड़ौत के बीच खेला गया।

मंगलवार को हुए मैच में टॉस जीतकर देव स्पोर्ट्स में गेंदबाजी करते हुए विजयी भव: की टीम को 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 266 रनों के स्कोर पर रोक दिया। जिसमें सूरज ने 129 आर्यन पंवार ने 26 अंशुल ने 24 आर्यन नैन ने 17 आदित्य ने 16 वे सिद्धार्थ में 14 रनों का योगदान किया देव स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए वैभव ने चार, देव ने दो व सक्षम मयंक और लक्ष्य में एक-एक विकेट प्राप्त किया।

जवाब में देव स्पोर्ट्स ने बल्लेबाजी करते हुए 37.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें वैभव ने 156 देवांश ने 37 अर्जुन ने 32 रनों का योगदान दिया विजय •ाव: की ओर से गेंदबाजी करते हुए सावेज व प्रशांत ने दो-दो और शिवानी ने एक विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार देव स्पोर्ट्स ने विजयी भवः को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।

मैच के बेस्ट फिल्डर आदित्य तोमर, बेस्ट बॉलर देव, बेस्ट बैट्समैन सूरज व मैन ऑफ द मैच वैभव को चुना गया। प्रतियोगिता की समाप्ति पर पुरस्कार वितरण राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष डा. जगपाल सिंह तेवतिया और वरिष्ठ युवा नेता विश्वास चौधरी ने संयुक्त रूप से किया किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जीवन में सत्य व अनुशासन को अंगीकार करने का संकल्प कराया। प्रतियोगिता का बेस्ट फील्डर औकदस बेस्ट बैट्समैन, आर्यन मैन ऑफ दा मैच, बेस्ट बॉलर मयंक, बेस्ट विकेट कीपर अभिनव व मैन आॅफ द सीरीज,आदित्य तोमर को चुना गया। प्रतियोगिता के एंपायर अनुराग व प्रशांत कुमार को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर राम मेहर नेता, छात्र नेता गौरव तोमर, शाहनवाज, अक्षय, शाहबाज, अनस, हाकिम आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img