Thursday, May 7, 2026
- Advertisement -

सजी सितारों की महफिल: सबने कहा, घर में मनाना, भीड़ में मत जाना

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: नए साल का डंका बजने से पहले की शाम का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। बाहर देर रात तक रुकने की पाबंदी है तो लोगों ने एक बार फिर अपने घरों को ही नए साल के जश्न का मैदान बना लिया है। कंदीलें सजने लगी हैं। सितारे चमक रहे हैं। बधाई संदेश तो खैर बीते हफ्ते भर से मोबाइल नोटीफिकेशन को म्यूट करा चुके हैं। ए सब तो खैर हमारी और आपकी बातें हैं। चलिए देखते हैं कि सितारों की नए साल के स्वागत की क्या तैयारी है और उनकी क्या योजनाएं और परियोजनाएं हैं आने वाले साल 2022 को लेकर।

समृद्ध बावा                                                        

SAMRIDH

धारावाहिक ‘बालिका वधू’ के जिगर यानी समृद्ध बावा कहते हैं, “इस साल, मैं अपने कुछ दोस्तों से मिलने और ‘खुद’ के लिए थोड़ा समय निकालने की योजना बना रहा हूं। हालांकि, सावधानी के तौर पर मैं किसी भी कीमत पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाना नहीं चाहूंगा और उम्मीद है कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और भीड़ में जाने से बचेंगे। मेरी तरफ से हमारे सभी दर्शकों को नए साल की ढेरों शुभकामनाएं।”

आकाश आहूजा                                                                                    

AAKASH

धारावाहिक ‘थपकी प्यार की’ में पूरब की भूमिका निभा रहे आकाश आहूजा कहते हैं, “मैं अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ एक छोटा सा सेलीब्रेशन रखूंगा और सारी जरूरी सावधानियां बरतने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं आशा करता हूं कि सभी लोग इस त्योहारी सीजन में सुरक्षित एवं स्वस्थ रहें। आप सभी का नया साल सुखद एवं समृद्ध हो।”

प्रियल महाजन                                                                                    

PRIYAL

धारावाहिक ‘मोलकी’ में पूर्वी की भूमिका निभा रहीं प्रियल महाजन के मुताबिक, “नए साल से एक दिन पहले मैं और मेरा भाई दिल्ली जा रहे हैं, ताकि हमारे परिवार के साथ हम नए साल का जश्न मना पाएं। मेरी ओर से सभी लोगों को ‘हैप्पी न्यू ईयर।’ जहां तक मेरे न्यू ईयर रिजॉल्यूशन का संबंध है, मैं और भी मेहनत के साथ काम करना और शूटिंग करते रहना चाहती हूं, क्योंकि मुझे मेरा काम वाकई में पसंद है। मुझे उम्मीद है कि नया साल हम सभी के लिए समृद्धि लेकर आएगा और मेरी कमना है कि हम इस महामारी से जल्दी ही उबर जाएं।”

करण सूचक                                                                                       

KARAN

अभिनेता करण सूचक जो धारावाहिक ‘थोड़ा सा बादल, थोड़ा सा पानी’ में अनुराग का किरदार कर रहे हैं, वह बताते हैं, “दिसंबर में वाकई में त्योहारों का एक प्यारा सा मूड रहता है। दुनिया भर में जारी महामारी को देखते हुए, मेरी घूमने-फिरने की कोई बड़ी योजना नहीं है। मैं बस थोड़ी सी ताजी हवा खाने के लिए मुंबई के ही आसपास कहीं जाना चाहुंगा । मेरा इरादा खुद को डिटॉक्सीफाई करना और नए साल के लिए तरोताजगी पाना है। मैं सिर्फ एक ही रिजॉल्यूशन में विश्वास करता हूं और वह है अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करना और हमेशा यह याद रखना कि आपने अपना सफर कहां से शुरू किया था। मैं नए साल में भी इस रिजॉल्यूशन को जारी रखूंगा।‘’

तान्या शर्मा                                                                                            

TANYA

‘ससुराल सिमर का 2’ में रीमा की भूमिका अदा कर रही तान्या शर्मा कहती हैं, “पिछले 10-15 सालों से मैं स्कूल के अपने बेस्ट फ्रेंड्स के साथ अपना न्यू ईयर लंच करती आई हूं और इस साल भी मैं यही करने वाली हूं। हम सभी के लिए पिछले दो साल बहुत मुश्किल वाले रहे हैं और उम्मीद है कि हम सभी इससे मजबूती से बाहर निकल आयेंगे। मैं अपने दर्शकों से अनुरोध करना चाहूंगी कि सुरक्षित रहें, क्योंकि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।”

इशिता दत्ता                                                                                             

ISHITA

धारावाहिक ‘थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी’ की काजोल यानी इशिता दत्ता का कहना है, “मुझे बहुत ज्यादा पार्टियां करना पसंद नहीं है और मौजूदा हालात को देखते हुए, मुझे नहीं लगता कि लोगों से मिलना-जुलना और पार्टी करना बुद्धिमानी का काम होगा। मैं अपने परिवार के साथ ही एक छोटा का सेलीब्रेशन करूंगी। मैं आने वाले साल में अपनी कुछ अनहेल्दी आदतों को छोड़कर अपने फिटनेस बार को बढ़ाना चाहूंगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img