Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने जम्मू संभाग के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराने में सफलता पाई है। पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की ये दूसरी साजिश रची गई। इससे पहले कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा में आतंकी ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसे सेना के जवानों ने मार गिराया था।

सेना ने पाकिस्तान से कहा- सीमा पर आतंकी मारा गया, शव ले जाओ          

कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शनिवार को सेना ने बैट (पाकिस्तानी थल सेना की बॉर्डर एक्शन टीम) हमले की साजिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी मुठभेड़ में मार गिराया था। मारा गया आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था। उसकी शिनाख्त मोहम्मद शब्बीर के रूप में हुई।

सेना ने पाकिस्तानी थल सेना से हॉटलाइन पर संपर्क कर मारे गए आतंकी का शव वापस ले जाने को कहा गया है। उसके पास से एक एके 47 राइफल, सात ग्रेनेड व अन्य हथियार बरामद किए गए।
खराब मौसम के चलते तलाशी अभियान को रोक दिया गया

खराब मौसम के चलते फिलहाल तलाशी अभियान को रोक दिया गया है। रविवार को सेना की वज्र फोर्स के मेजर जनरल अभिजीत पेंढारकर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दोनों (देशों की) सेनाओं के बीच लागू संघर्ष विराम सहमति का पूरी तरह से उल्लंघन करते हुए शनिवार को केरन सेक्टर में बैट (पाकिस्तानी थल सेना की बॉर्डर एक्शन टीम) की ओर से हरकत करने की कोशिश की गई।

शाम तीन बजे पाकिस्तान की तरफ संदिग्ध हरकत देखी गई जिसके बाद चार बजे सैनिकों की त्वरित कार्रवाई ने इस कोशिश को नाकाम कर दिया और आतंकवादी को मार गिराया। मारे गये आतंकी के पास से पाकिस्तानी नोट, टीकाकरण का पाकिस्तानी प्रमाण पत्र भी मिला है। जिस स्थान पर दहशतगर्द मारा गया वह पाकिस्तान की ओर स्थित है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img