Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

डीएम को स्मारिका भेंट की

जनवाणी संवाददाता  |

खेकड़ा: क्षेत्र के समाज सेवियों ने नगर रविवार को जिलाधिकारी से मिलकर वीरांगना नीरा आर्य की प्रतिमा व संग्रहालय बनवाने की मांग की। उंन्होने आजादी की लड़ाई में सहयोग करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की एक स्मारिका जिलाधिकारी को भेंट की।

फ़िल्म निर्माता तेजपाल धामा के नेतृत्व में रविवार को क्षेत्र के समाज सेवी जिलाधिकारी राजकमल यादव से मिले। उनसे मिलकर उंन्होने आजादी की लड़ाई में आजाद हिंद फ़ौज की सेनानायक रही नीरा आर्य की प्रतिमा व संग्रहालय बंनाने की मांग की। उंन्होने कहा कि आजादी की लड़ाई में बागपत क्षेत्र के अनेक वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। उन्ही में से एक नाम वीरांगना नीरा आर्य का है।

जिसका जन्म नगर के एक किसान परिवार में हुआ था। जिसने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के प्राणों को बचाने के लिए अपने पति की हत्या कर दी। लाखों यातनाएं सहने के बाद भी उंसने नेता जी का पता नही बताया। लेकिन क्षेत्र उस महान वीरांगना की कहानी से अनजान है। उंन्होने कहा कि उनकी अस्थियां आज भी हैदराबाद के एक संग्रहालय में विराजमान है।

लेकिन अब क्षेत्र के युवा चाहते है कि क्षेत्र में उसकी मूर्ति स्थापित की जाए। इसके साथ एक संग्रहलाय बनाया जाए। जिंसमे जनपद के वीर स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हो। जिलाधिकारी ने उन्हें नीरा आर्य की मूर्ति स्थापित कराने का आश्वासन दिया। उंन्होने जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ी एक स्मारिका जिलाधिकारी को प्रदान की।इस अवसर पर मनोज जैन, राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img