- सपा कार्यलाय पर आयोजित बैठक में जुटे गठबंधन दलों के नेता व कार्यकर्ता
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: समाजवादी पार्टी गंठबंधन दलों की संयुक्त बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए घर -घर जाकर जनसंपर्क करने का निर्णय लिया गया ताकि प्रदेश की जनता को जालिम भाजपा सरकार से निजात दिलाई जा सके।
स्थानीय अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन की अध्यक्षता में आहूत बैठक में सपा की अगुवाई वाले गठबंधन में शामिल दलों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए बैठक में शामिल पदाधिकारियों ने गठबंधन धर्म का पालन करते हुए जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर अपना परचम लहराने का संकल्प दोहराया।
बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश की जनता को जालिम भाजपा सरकार से निजात दिलाने तथा लोकतंत्र व संविधान को बचाने की खातिर गठबंधन कर चुनाव मैदान मे उतरने का निर्णय लिया है। ताकि विपक्षी दलों को मिलने वाल मतों के बंटवारे को रोका जा सके। उन्होंने गठबंधन में शामिल सभी दलों के कार्यकतार्ओं को पूरा मान सम्मान देने का कार्य किया जायेगा।
उन्होंने सभी कार्यकतार्ओं का आह्वान किया वे गठबंधन धर्म का पालन करते हुए गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिए जीजान से चुनाव प्रचार मे जुट जाए। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राव कैसर ने कहा कि भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने में गठबंधन अहम भूमिका निभाने का काम करेगा।
उन्होंने भाजपा सरकार पर जनविरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा को केवल पूंजीपतियों के हितों की चिंता है किसान, मजदूर, छात्र, व्यापारी, शिक्षक की समस्याओं से कोई सरोकार नही है

