Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

दबंगों ने पट्टाधारक का खनन कराया बंद, धमकी

  • दो आरोपी शांतिभंग में गिरफ्तार कर किया चालान

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: बुधवार को खनन पट्टाधारक प्रेमचंद गुप्ता ने कैराना कोतवाली, भूतल एवं खनिज निदेशालय के निदेशक, सहारनपुर आयुक्त एवं जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजा। शिकायत में बताया गया कि उसने कैराना तहसील क्षेत्र के गांव मंडावर में मैसर्स पीसी गुप्ता एंड कंपनी के नाम से 5 साल के लिए खनन पट्टा आवंटित करा रखा है।

प्रशासन व एनजीटी की गाइडलाइन की शर्तें पूरी करने के बाद पट्टा संचालन के लिए गौरव कुमार निवासी कस्बा ऊन को अधिकृत किया है, परंतु कुछ दबंग व्यक्ति 8-10 अज्ञात बदमाश किस्म के लोगों को साथ लेकर उसके खनन प्वाइंट पर पहुंचकर जबरदस्ती हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं।

आरोपी खनन पट्टे पर काम करने वाले कर्मचारियों को धमकाते हैं। जिस कारण खनन पट्टे पर भय का वातावरण हैं। गाड़ी वाले भी झगड़े के डर से गाड़ी भरने नहीं आते तथा कोई भी कर्मचारी वहां पर काम करने के लिए तैयार नहीं हैं। जिससे खनन पट्टा संचालन में दिक्कत हो रही हैं। व्यापारी ने खनन पट्टा संचालन न होने से उसे आर्थिक व राज्य सरकार को राजस्व की हानि होने की बात कही गई हैं।

व्यापारी ने खनन पइंट पर गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं ताकि वह भयमुक्त होकर व्यापार कर सकें। खनन पट्टाधारक की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

NCERT: एनसीईआरटी को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, यूजीसी ने दी मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान...

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img