Home Uttar Pradesh News Shamli सर्दी से बचाव को 200 कंबल वितरित किए

सर्दी से बचाव को 200 कंबल वितरित किए

0
सर्दी से बचाव को 200 कंबल वितरित किए

जनवाणी संवाददाता  |

कैराना: रहबर फाउंडेशन और केयर फॉर आल ट्रस्ट सामाजिक संस्था ने सर्दी से बचाव को गरीब बेसहारा 200 लोगों को कंबल वितरित किए। बुधवार को नगर के झाडखेड़ी रोड स्थित दी न्यू हाइट्स एकेडमी परिसर में सामाजिक संस्था रहबर फाउंडेशन और केयर फॉर आॅल ट्रस्ट की ओर से कड़ाके की सर्दी को देखते हुए गरीब बेसहारा 200 लोगों को कंबल वितरित किए।

वहीं कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों को राहत मिली और सभी खुश नजर आए।
इस दौरान रहबर फाउंडेशन के कैराना इंचार्ज शादाब अंसारी, अहमर सिद्दीकी, मुजक्कीर अंसारी, सुनील कुमार, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहें।