Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

अस्पतालों से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के प्रक्रिया की करे जांच

जनवाणी ब्यूरो  |

बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए एनजीटी द्वारा पारित दिशा-निदेर्शों का अक्षरत: पालन सुनिश्चित किया जाए और कोई भी ऐसी गतिविधि न होने पाए जो पर्यावरण को प्रदूषित करने का कारक बन सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वेब पोर्टल पर विभागीय प्रगति पर आधारित पम्पलेट अपलोड करना सुनिश्चित करें ताकि सभी आवश्यक सूचनाएं अद्यतन रहें।

उन्होंने सीवीओ को निर्देश दिए कि पशु चिकित्सालयों से निकलने वाले मेडिकल वेस्ट के नियमानुसार निस्तारण के लिए समुचित व्यवस्था करें और उनकी ओर से शासन को पत्र पे्रषित कराएं ताकि उक्त सम्बन्ध में अपेक्षित धनराशि उपलब्ध हो सके। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि गंगा के किनारे खेतों में कृषकों को जैविक खाद के प्रयोग के लिए पे्ररित करें और किसी भी अवस्था में वातावरण को प्रदूषित करने वाली सामग्री का प्रयोग न किया जाए।

पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Weather: मौसम विभाग का अलर्ट, 27 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का दौर, सेंसेक्स 977 अंक उछला, निफ्टी 23300 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार...

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...
spot_imgspot_img