Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

भाजपा के मुस्लिम महिला सम्मेलन में उमड़ा महिलाओ का जनसैलाब

जनवाणी संवाददाता  |

चरथावल: ग्राम कुटेसरा में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मुस्लिम महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर पंजाबी आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य सुखदर्शन बेदी ने शिरकत की।

चरथावल विधानसभा क्षेत्र ग्राम कुटेसरा में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा की अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष हसीन जहां के द्वारा मुस्लिम महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर पंजाबी आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य सुखदर्शन बेदी,भाजपा नेता मनोज कश्यप,जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर विपिन त्यागी,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री डॉक्टर एस०समर गजनी,नुकुल उपाध्याय,चरथावल विधानसभा की महिला मोर्चा की प्रभारी रूबी गजनी,राजीव पुण्डीर भमेला,विकास आर्य आदि ने शिरकत की।

इस अवसर पर पंजाबी आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य सुखदर्शन बेदी ने कहा कि मुस्लिमों का हक सिर्फ भाजपा में ही सुरक्षित है।भाजपा सरकार सबका विकास, सबका साथ की तर्ज पर जनमानस के हित में काम कर रही है वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कश्यप ने कहा कि पूर्व की सभी सरकारों ने अल्पसंख्यक को अब तक वोटों के लिए प्रयोग किया है।

भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यकों को मान-सम्मान एवं सभी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का कार्य किया है। इसमें सौभाग्य योजना, आवास योजना, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना आदि अनेक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया है।

डॉक्टर विपिन त्यागी,एडवोकेट रूबी गजनी आदि ने अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं को सरकार के द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए किए गए कायरें को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। तीन तलाक का मुद्दा आने पर सभी महिलाएं खुश हैं।हसीन जहां ने भाजपा को वोट देने की अपील और कहा कि प्रदेश में एक बार फिर अल्पसंख्यक समाज भाजपा की सरकार बनाने का काम करेगा। अब वो सपा, बसपा, काग्रेस के बहकावे में नहीं आएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...
spot_imgspot_img