Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

पीआर पब्लिक स्कूल में लगा कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप

जनवाणी संवाददाता

मुज़फ्फरनगर: पचेन्डा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के लिए को-वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल द्वारा किया गया। कैंप प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला। इसमें लगभग 100 से अधिक बच्चों ने टीकाकरण कराया। इस दौरान पीआर पब्लिक स्कूल की ओर से नागरिकों से अपील की कि वह कोरोना से लड़ने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं।

इस अवसर पर वसुधा शर्मा और रेखा जोशी ने कैंप मैं बच्चों का वैक्सीनेशन किया। वैक्सीनेशन कैंप के आयोजन में मुख्य रूप से पीआर पब्लिक स्कूल का पूर्ण सहयोग रहा।

स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल व डायरेक्टर अनघ सिंघल और प्रधानाचार्या मानसी सिंघल ने कैंप के आयोजन के लिए सभी के प्रयासों की प्रशंसा की तथा सभी का हार्दिक धन्यवाद किया।

स्कूल की ओर से कार्यक्रम को सफल संपन्न करने में अध्यापक बृजपाल त्यागी, प्रवीण कुमार, लव कुमार, कुमारी निशा, दिव्या शर्मा और प्रतिमा सिसोदिया आदि अध्यापकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img