Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन बाइक सवार घायल

  • गंभीर हालत के चलते एक व्यक्ति हॉयर सेंटर रेफर

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शामली स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने के कारण हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया।

रविवार को झिंझाना क्षेत्र के गांव अलीनगर निवासी राजकुमार पुत्र इमरक व बलबीर पुत्र रामचंद्र अपने खेतों से बाईक पर सवार होकर गाडीवाला चौराहे पर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब वे अपने खेतों के पास पहुंचे तो हाजी तैय्यब पुत्र हाजी शरीफ भी मिल गया। तीनों एक ही बाईक पर सवार होकर गाडीवाला चौराहे के लिए चल दिए।

गाड़ीवाला चौराहे के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाईक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को राहगीरों की मदद से शामली सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से राजकुमार को गंभीर हालत के चलते हॉयर सैंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img