Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

एक साल से फरार चल रहे ठग को पुलिस ने दबोचा

  • उत्तराखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: थाना पटेलनगर क्षेत्र में 28 की धोखाधड़ी में फरार चल रहे ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कई एटीएम सहित अन्य सामान व दो पहिया वहन बरामद किये है।

जानकारी के अनुसार पटेल नगर थाने पर जनवरी 2020 में योगेश जैन निवासी पार्क रोड ने आरोपी ललित वर्मा द्वारा वादी के 3 बैंक खातों मैं अपना फोन नंबर रजिस्ट्रेशन करा कर करीब 2800000 रुपए हड़प लेने के संबंध में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

जिसकी की विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना पटेलनगर ने उप निरीक्षक सुरेश कुमार के सुपुर्द की गई। अभियोग की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के निकट परवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उप निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

ललित कुमार वर्मा लगातार अपने ठिकाने बदल -बदल कर रह रहा था करीब 9 माह बाद पुलिस टीम ने ललित कुमार वर्मा थाना रायवाला क्षेत्र बालाजी गौशाला के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

ललित के कब्जे से 9 एटीएम अलग-अलग बैंक, 5 आईडी कार्ड, 8 चेक बुक विभिन्न बैंकों की, 2 स्मार्टफोन, 2 नंबर प्लेट अलग-अलग नंबर की, एक एक्टिवा बिना नंबर की व एक लैपटॉप बरामद किया गया। ललित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेश कुमार, कांस्टेबल मनोज कपिल व प्रमोद शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...
spot_imgspot_img