- तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, बड़ी संख्या में अस्लाह हुआ बरामद
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद पुलिस द्वारा अवैध अस्लाह बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है, जिसके चलते जनपद में कई तमंचा फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी है।

शनिवार को नईमंडी थानो पुलिस व बुढ़ाना पुलिस ने भी अलग-अलग दो तमंचा फैक्ट्री पकड़े जाने का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में अस्लाह व हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।

बुढाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि क्षेत्रे के जंगल ग्राम सैनपुर उर्फ कमरूद्दीननगर से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई|
और मौके से अवैध शस्त्र बनाते हुए वारस अली पुत्र इशाक अली निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना व महताब पुत्र वारस अली निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19 तमंचा 315 बोर, 01 तमंचा 12 बोर, 02 मस्कट 315 बोर अधवनी, 02 मस्कट 12 बोर अधबनी, 11 तमंचा 315 बोर अधबने, 02 तमंचा 12 बोर अधबने, 18 नाल 315 बोर छोटी बडी, 22 नाल 12 बोर छोडी बड़ी, 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 12 बोर व शस्त्र बनाने के पुर्जे जिनमें 04 बन्दूक की बट, 14 बॉडी तमन्चा, 06 लकड़ी की चाप, 13 तमन्चे के ट्रैगर, 21 स्प्रिंग छोटी व बड़ी, 45 रिपिट छोटी बड़ी, नाल व बॉडी को जोड़ने वाले 35 लोहे के बक्से, 06 तमन्चे के ट्रैगर की पत्ती, 45 लोहे की तमचे की ट्रैगर की पत्ती, 02 इन्जैक्टर व शस्त्र बनाने के उपकरणः- लकडी के पटरे पर कसे हुए -02 सिकंजे, 01 बैलडिग मशीन मय केबल, 01 ड्रिल मशीन,09 लोहे की आरी के ब्लेड, 02 लोहे की आरी, 02 आरी लकडी काटने की छोटीध्बडी, 04 रेती बडी व छोटी, 06 बडे व छोटे बरमे, 01 पेचकस, 01 प्लास, 02 संडासी, 01 बैठने की लोहे की पटरी, 01 बैलडिंग रोड का सील बंद डब्बा, 01रेगमार्क का बण्डल, 01 चूडी खींचने वाली डाई, 02 छैनी आदि बरामद किये हैं।
इसके अलावा नईमंडी थाना पुलिस ने भी एक अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार एक सूचना के आधार पर उन्होंने टाटा मोटर्स के पीछे बन्द पड़े ईंट भट्टे के पास बने कमरे से अवैध शस्त्र बनाते हुए आबिद पुत्र बजीर निवासी अम्बा विहार व अजीम उर्फ अन्सी पुत्र मेहरदीन निवासी सुभाष नगर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 तमन्चा 315 बोर, 03 तमन्चा .32 बोर, 02 तमन्चा 12 बोर, 02 मसकट, 01बन्दुक 315 बोर, 01 पौनिया 315 बोर, 01 पौनिया 12 बोर, 11 तमन्चा अधबने, 22 नाल 12 बोर, 10 नाल 315 बोर, 05 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर, 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 12 बोर, 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस .32 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये हैं।

