Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

करोड़ों की करेंसी पर स्टेटिक टीम फेल

  • प्रत्याशियों के समर्थकों से खुफिया तंत्र भी लगा है सांठगांठ में
  • जगह-जगह हो रही नुक्कड़ सभाएं

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भले ही अलर्ट मोड पर आ गये हैं, लेकिन चुनाव में किस्मत आजमाइश कर रहे उम्मीदवार खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपने समर्थकों का सहारा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। उम्मीदवारों ने अलग-अलग ठिकाने को महफूज करते हुए करोड़ों की रकम भले ही मतदाताओं को लुभाने के लिए रख दी, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा गठित स्टेटिक टीम फेल साबित हो चुकी है।

इतना ही नहीं खुफिया तंत्र भी इससे दूर नहीं है। आरोप है कि स्टेटिक टीम के साथ मिलकर खुफिया तंत्र अपनी कार्यप्रणाली का हवाला देते हुए चुनाव में खड़े प्रत्याशियों से सेटिंग-गेटिंग कर मामला रफा-दफा करने में जुटे हैं। लगातार हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गाड़ियों से शक्ति प्रदर्शन कर अपने को विजयश्री का दमखम भर रहे हैं। चुनावी गाइडलाइन की खुलकर धज्जियां उड़ाई जाने के बाद भ्रमण कर रहे उम्मीदवारों पर कोई नकेल कसती नजर नही आ रही है।

आगामी 10 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाइश कर रहे भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस, ओवैसी आदि दलों के नेताओं ने खुद को महफूज करते हुए चुनाव में लगने वाली करोड़ों की रकम अलग-अलग ठिकानों पर रखे हुए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा गठित स्टेटिक टीम के साथ खुफिया तंत्र फेल साबित हो चुकी है। सभी दल के कार्यकर्ता अपने चेहते उम्मीदवारों को विजयश्री करने में भले ही जुटे है तो वही उम्मीदवार द्वारा चुनाव में खर्च की जाने वाली करोड़ों की रकम को भी अलग-अलग ठिकानों पर छिपा कर रखा है।

चुनाव कार्यालयों पर उम्मीदवार समर्थकों की आवा भगत में भट्ठी तक चढ़वा दी है। प्रतिदिन चुनाव में प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए लाखों रुपये इधर-उधर कर उनको अपने पक्ष में वोट की चोट से बदला लेने की बात कर रहे हैं। सभी दल के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं कर मतदाताओं को रुपये की बंदरबाट करने में पीछे नही है। इन सब के चलते भी स्टेटिक टीम एवं खुफिया तंत्र फेल साबित हो चुका है।

स्टेटिक टीम के साथ मिलकर खुफिया तंत्र कार्यप्रणाली का हवाला देते हुए चुनाव में खड़े प्रत्याशियों पर आचार संहिता का उल्लंघन होता देख मुकदमा दर्ज करने की एवज में सेटिंग-गेटिंग कर मामला रफा-दफा करने में जुटे हैं। जबकि चुनाव गाइडलाइन के आधार पर मात्र उम्मीदवार के साथ पांच समर्थकों को साथ लेकर ही जनसंपर्क करने के आदेश दिए गये हैं। बावजूद इसके कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ पर मुकदमा दर्ज

हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में दर्जनों गाड़ी लेकर रोड शो निकाल कर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे चंद्रशेखर आजाद पार्टी यानी भीम पार्टी के प्रत्याशी हिमांशु सिद्धार्थ के पिता एवं पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ के साथ चल रहा गाड़ियों के काफिले को पुलिस ने किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित मवाना शुगर मिल के पास रोक लिया और चुनाव की गाइडलाइन का हवाला देते हुए अनुमति मांगी।

पूर्व मंत्री मुकेश सिद्धार्थ द्वारा अनुमति नहीं होने पर पुलिस ने आचार संहिता का उल्लंघन होता देख मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विष्णु शर्मा ने बताया कि काफिला में काफी गाड़ियां बिना अनुमति के चल रही थी। जिसके चलते आचार संहिता का पालन नहीं किया जाने पर संबंधित धारा में थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

झंडा उतारने से इंकार करने पर चला पुलिस का डंडा

सनौता में झंडा उतारने को लेकर युवक पुलिस से भिड़ गया। पुलिस से गाली-गलौज किए जाने पर पुलिस ने उसकी जमकर खबर ली। गश्त के दौरान स्थानीय पुलिस सनौता पहुंच गई। पुलिस ने गांव में एक मकान पर लगे झंडे को देखकर उसे उतारने का आग्रह किया। ग्रामीण ने दबंगई दिखाते हुए इंकार कर दिया।

पुलिस ने आचार संहिता लागू होने का हवाला देकर उसे समझाया लेकिन वह खुद को सियासी पार्टी का वफादार साबित करने में लग गया। उससे झंडा उतरवा के बजाय पुलिस से अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस का सब्र का जवाब दे गया। फिर पुलिस ने अपने अंदाज में उससे झंडा उतरवा दिया। झंडा न उतारने पर पुलिस का डंडा चलने का मामला दिन भर चर्चा का विषय बना रहा।

समर्थकों सहित अतुल पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा

आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराने उतरी पुलिस ने सपा के प्रत्याशी अतुल प्रधान व उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। सरधना सीट पर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अतुल प्रधान के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने भीड़ एकत्र करके किए गए आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा लिखा है।

दारोगा मोहित सक्सेना की ओर से कायम कराए गए मुकदमे में अतुल प्रधान व उनके करीब 10 समर्थकों को नामजद किया गया है। मुकदमे में अज्ञात कार्यकर्ताओं को भी रखा गया है। थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान द्वारा गांव नैडू में भीड़ एकत्र करके आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img