Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 1150 अंक नीचे, निफ्टी धड़ाम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने मार्च से ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत दिए हैं। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है और इसमें भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच गुरुवार को एक बार फिर शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान पर खुला।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 990 अंक की फिसलकर 56,868 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सूचकांक निफ्टी ने 291 की गिरावट के साथ 16,986 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। फिलहाल, सेंसेक्स 1154 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 319 अंक टूटकर कारोबार कर रहा है।

गौरतलब है कि पांच दिनों से जारी भारी गिरावट के बाद आखिरकार मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुलने के बाद अंत में बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 367 अंक की तेजी लेकर 57,858 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी उछलकर एक बार फिर 17,200 के पार पहुंच गया था। यह सूचकांक में 129 अंकों की तेजी आई और यह 17,278 के स्तर पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img