Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

मेरठ कैंट विधानसभा: भाजपा का गुंडाराज खत्म कर गठबंधन की सरकार बनाएं: मनीषा अहलावत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज मेरठ कैंट विधानसभा-47 से गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत ने जनसंपर्क अभियान के तहत के उदय पार्क कॉलोनी में उपेंद्र प्रधान व समस्त कॉलोनी वासियों द्वारा आयोजित जनसभा में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन उपेन्द्र प्रधान ने किया।

01 16

उपेन्द्र प्रधान, विवेक अहलावत, सब्बू रिजवी, भूरा चिंदोड़ी, सोहनवीर ने विचार रखते हुए गरीबों, वंचितों, किसानों की विरोधी, मंहगाई बढ़ाने वाली भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ कर सपा रालोद की गठबंधन सरकार बनाते हुए गठबंधन प्रत्याशी की उच्च शिक्षित व अनुभवी (अमेरिका से एमबीए करने के साथ-साथ 25 साल के कॉरपोरेट अनुभव) मनीषा अहलावत को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

02 12

तत्पश्चात मनीषा अहलावत ने पिछले 30 सालों में हुए गुण्डाराज, अवैध कब्जों, भ्रष्टाचार के विरूद्ध क्रांति लाने हेतु आने वाली 10 फरवरी को नलके की बटन दबाकर बदलाव लाने की अपील की। इस दौरान कमल, प्रिया, सोनिया, सुमन, सुनिता सविता सुरोही, विनस, ममता, लाला ओमकार, जगपाल, संजय, अजीत, आरसी वर्मा, जेएस तोमर आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

03 15 04 10 05 15 06 13 07 10 08 11

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img