Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

सेनाध्यक्ष जनरल नरवणे रक्षा तैयारियों की करेंगें समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो । 

नई दिल्ली:  देश की रक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे सोमवार को जयपुर यात्रा पर जाएंगे। वे जयपुर स्थित सेना की दक्षिण-पश्चिम कमान मुख्यालय में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करेंगे।

जनरल नरवणे को कमांडरों द्वारा सेना की सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी जाएगी। जनरल नरवणे ने 15 जनवरी को सेना दिवस के मौके पर कहा था कि यदि चीन ने युद्ध थोपने की कोशिश की तो भारत की जीत होगी। थलसेना प्रमुख ने कहा है कि भले ही चीन के साथ वार्ता चल रही है और कई जगहों पर विवाद खत्म हो गया है, लेकिन एलएसी पर खतरा बरकरार है। जनरल नरवण ने अपनी सालाना प्रेस कॉफ्रेंस में यह बात कही थी।

वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना प्रमुख ने कहा था कि पूर्वी लद्दाख से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर विवाद की जड़ चीनी सेना का बड़ा जमावड़ा है। चीन की सेना के जमावड़े के बाद भारत ने भी 25 हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती पूर्वी लद्दाख में कर दी है। भारत पिछले डेढ़ साल के मुकाबले आज चीनी सेना से निपटने में अच्छी स्थिति में है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि का पावन पर्व आज, जानिए शुभ मुहूर्त, सामग्री और पूजा विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img