- वोमेन टीचर एसोसिएशन आॅफ उत्तर प्रदेश के बैनर तले एडीएम को सौंपा ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता
बागपत: वोमेन टीचर एसोसिएशन आॅफ उत्तर प्रदेश के बैनर तले शिक्षिकाओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर उनकी पीठासीन अधिकारी से हटाकर मतदानकर्मी बनाने की मांग की है, ताकि शिक्षिकाओं को किसी भी तरह की दिक्कत न उठानी पड़े।
वोमेन टीचर एसोसिएशन आॅफ उत्तर प्रदेश के बैनर तले जिलाध्यक्ष मनोज कुमारी नैन के नेतृत्व में महिला शिक्षिकाओं ने कलक्ट्रेट जाकर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। महिला शिक्षिकाओं की पीठासीन ड्यूटी से मुक्त कर प्रथम मतदान अधिकारी की ड्यूटी लगाए जाने की मांग की और अवगत कराया|
कि महिलाओं को रात्रि में बूथ पर रुकने से असुविधा होगी इसलिए उनकी उक्त समस्या का भी निस्तारण किया जाए। एडीएम ने उनके ज्ञापन पर संज्ञान लेने की बात कही। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलम देवी, संगठन मंत्री मंजू रानी, पार्वती, राधा, महामंत्री मोनिका चौधरी, उपाध्यक्ष श्वेता वर्मा, मंत्री नीतू यादव , राधा रानी उपस्थित रही।

