Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

मेरठ कैंट विधानसभा: गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत के वादे से जनता गदगद

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: आज मेरठ कैंट विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत के समर्थन में जिनवानी ट्रांसपोर्ट नगर कालिंदी कॉलोनी में जैन समाज द्वारा आयोजित जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मिराजुद्दीन, प्रमोद जैन, पंकज जैन, अजय जैन, प्रत्याशी मनीषा अहलावत मंचासीन रहे। जनसभा का संचालन सुदीप जैन ने किया।

 

इस अवसर पर मधुला यादव, प्रीति जैन, सुरभि जैन, पूजा जैन, रूपाली जैन, मनीषा जैन, मिनाक्षी यादव, पुष्षा, विजय कुमार ने फूल मालाओं के साथ मनीषा का भव्य स्वागत किया। डॉ. मिराजुद्दीन, अमित जैन, प्रमोद जैन, पंकज जैन आदि ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने महंगाई, भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी, बलात्कार, बेरोजगारी, व्यापारी वर्ग की जटिल समस्याओं पर ध्यान न देकर मन्दिर-मस्जिद की राजनीति की है।

08 16

इस बार जैन समाज मनीषा अहलावत को विजयी बनाने के लिए अपनी पूरी जी जान लगा देगा। क्योंकि, मनीषा की विजय महिलाओं, युवाओं और व्यापारी वर्ग की विजय होगी। मनीषा ने सर्वप्रथम जैन समाज के प्रथम तीर्थांकर जी के निर्वाण दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि मैं अपने क्षेत्र की महिलाओं व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कौशल विकास से सम्बंधित योजनाओं को मेरठ लाने का कार्य करूंगी इसके चाहे मुझे किसी मंत्रालय से लड़ना ही क्यूं न पड़े।

08 17

क्योंकि, मुझे पता है कि कौन से मंत्रालय से मेरठ के लिए मुझे क्या लाना है। मैं आपके हक के लिए लड़ना चाहती हूं। इस अवसर पर नमन जैन, आशीष जैन, अमन जैन, सुदीप जैन जी, आलोक जैन, पूजा जैन, सुरभि जैन, अतुल जी, मनीष जैन, आदि सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहें।

01 22 02 18 03 20 04 16

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img